बप्पी लाहिड़ी करेंगे कम बैक, अनुष्का शर्मा प्रोड्यूस करेंगी वेब शो

मीटू मुहिम पर अनु मलिक से लेकर बाकी लोगों को काम से निकाला जा रहा है। हालांकि कथित तौर पर रेप और धोखेबाजी के आरोपी मिमोह के मामले में ऐसा नहीं लग रहा है। उनकी पत्‍नी मदालसा शर्मा, पार्थो घोष की फिल्‍म  मौसम इकरार के, दो पल प्‍यार के से कमबैक कर रही हैं। इसी फिल्‍म से बप्‍पी लाहिड़ी भी कमबैक कर रहे हैं। 

सावधानी बरत रहे बप्पी दा : लंबे अंतराल के बाद बप्‍पी दा ने किसी फिल्‍म के सारे गाने खुद कंपोज किए हैं। इसका ऐलान हाल ही में हुआ। जहां प्रत्‍यक्षदर्शियों ने देखा कि बप्पी दा फीमेल फैंस संग फोटो सेशन के दौरान एक्स्ट्रा डिसटेंस मेंटेन कर रहे थे। उन्‍होंने एक से कहा भी कि भई दूर से फोटो सेशन करवाओ, पता नहीं कहीं मीटू आरोप न लग जाए। बहरहाल यह बात उन्‍होंने तब मजाकिया लहजे में कही, मगर उनके करीबियों ने पुष्टि की है कि बप्‍पी लाहिड़ी अतिरिक्‍त सावधानी बरतने लगे हैं।

नेहा पेंडसे करवा रही हैं घर का रेनोवेशन
बिग बॉस-12 से बाहर आ चुकीं नेहा पेंडसे इन दिनों घर पर वक्त बिता रही हैं। दरअसल, शो के काॅन्ट्रैक्ट के मुताबिक जब तक यह सीजन खत्म नहीं हो जाता, तब तक वे कोई दूसरा काम नहीं कर सकतीं। इसलिए फुर्सत में बैठने के बजाय नेहा घर का रेनोवेशन करवाने में लग गई हैं। कुछ समय से नेहा घर काे नया लुक देना चाह रही थीं, पर व्यस्तता के चलते यह काम टलता जा रहा था।

नेहा बताती हैं- जी हां, घर का रेनोवेशन करवा रही हूं, पर इसके बारे में क्या बोलूं। इसे जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर जाह्नवी ने डिजाइन किया है। पूरा काम कम्पलीट होने में एक से डेढ़ महीने लग जाएगा

सेक्सुअल हैरसमेंट पर हो जीरो टॉलरेंस पॉलिसी : नील नितिन मुकेश 
इंडस्ट्री में 12 साल पूरे कर चुके नील नितिन मुकेश भी मानते हैं कि ग्लैमर इंडस्ट्री यौन उत्पीड़न के चलते खासी बदनाम हो रही है। सेक्सुअल हैरेसमेंट पर आए दिन नए नाम आने के चलते इंडस्ट्री में विमेन सेफ्टी पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। वे कहते हैं- इस मसले पर देरी कतई सही नहीं है। सेक्सुअल हैरेसर पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी होनी चाहिए। उसे बेनकाब करने में महिलाएं कतई देरी न करें। तुरंत करारा जवाब दें। ऐसे मामलों में देरी से चीजें बाहर आने पर उन पर नाइंसाफी होने के आसार बढ़ जाते हैं। तभी कहा गया है जस्टिस डिलेड इज जस्टिस डिनाइड।

अच्छी बात यह हो रही है कि अब इस मसले पर बड़ी बहस हो रही है। इससे गलत नीयत रखने वालों की हिम्मत जवाब देगी। बात सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित न रहे। कानूनी कदम भी उठाने की जरूरत है

Comments