झारखंड पुलिस की हिरासत में तीन घंटे रहे ज्यां द्रेज
मशहूर सोशल एक्टिविस्ट ज्यां द्रेज को झारखंड के गढ़वा में पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया. उनके साथ दो और लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था. तब सुबह के दस बजे थे. गढ़वा जिले के बिशुनपुरा पोखरा चौक पर करीब 60-70 लोगों की भीड़ थी. वे मशहूर अर्थशास्त्री और सोशल एक्टिविस्ट ज्यां द्रेज से मिलने पहुंचे थे. इसके लिए 'राइट टू फूड' कैंपेन ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था. तभी झारखंड पुलिस ने वहां पहुंचकर ज्यां द्रेज और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया. इस कारण उनकी मीटिंग नहीं हो सकी. पुलिस उन्हें लेकर बिशुनपुरा थाने पहुंची और करीब तीन घंटे की हिरासत के बाद दोपहर सवा एक बजे उन्हें रिहा कर दिया. उनके साथ हिरासत में लिए गए 'राइट टू फूड' कैंपेन के विवेक ने बताया कि हिरासत के दौरान पुलिस ने पहले तो कई धाराओं में एफ़आईआर की धमकी दी. बाद में एक बॉन्ड भरने को कहा गया. उस पर लिखा था कि उन्हें प्रशासन या पुलिस से कोई शिकायत नहीं है. ज्यां द्रेज ने ऐसा लिखकर देने से इनकार कर दिया. इसके कुछ देर बाद पुलिस ने हम लोगों को थाने से ही रिहा कर दिया. विवेक ने बीबीसी से ...