Posts

Showing posts from October, 2018

बप्पी लाहिड़ी करेंगे कम बैक, अनुष्का शर्मा प्रोड्यूस करेंगी वेब शो

मीटू मुहिम पर अनु मलिक से लेकर बाकी लोगों को काम से निकाला जा रहा है। हालांकि कथित तौर पर रेप और धोखेबाजी के आरोपी मिमोह के मामले में ऐसा नहीं लग रहा है। उनकी पत्‍नी मदालसा शर्मा, पार्थो घोष की फिल्‍म  मौसम इकरार के, दो पल प्‍यार के से कमबैक कर रही हैं। इसी फिल्‍म से बप्‍पी लाहिड़ी भी कमबैक कर रहे हैं।  सावधानी बरत रहे बप्पी दा : लंबे अंतराल के बाद बप्‍पी दा ने किसी फिल्‍म के सारे गाने खुद कंपोज किए हैं। इसका ऐलान हाल ही में हुआ। जहां प्रत्‍यक्षदर्शियों ने देखा कि बप्पी दा फीमेल फैंस संग फोटो सेशन के दौरान एक्स्ट्रा डिसटेंस मेंटेन कर रहे थे। उन्‍होंने एक से कहा भी कि भई दूर से फोटो सेशन करवाओ, पता नहीं कहीं मीटू आरोप न लग जाए। बहरहाल यह बात उन्‍होंने तब मजाकिया लहजे में कही, मगर उनके करीबियों ने पुष्टि की है कि बप्‍पी लाहिड़ी अतिरिक्‍त सावधानी बरतने लगे हैं। नेहा पेंडसे करवा रही हैं घर का रेनोवेशन बिग बॉस-12 से बाहर आ चुकीं नेहा पेंडसे इन दिनों घर पर वक्त बिता रही हैं। दरअसल , शो के काॅन्ट्रैक्ट के मुताबिक जब तक यह सीजन खत्म नहीं हो जाता , तब तक वे कोई दूसरा काम नही...