Posts

Showing posts from January, 2019

सहीराम मीणा IRS के पास 200 करोड़, गिनती अभी जारी

पद-ओहदा, रुतबा-रुआब और धन सम्पति. सब कुछ था उनके पास. उनकी हसरत थी संसद तक पहुंचने की. लेकिन उसके पहले ही एंटी करप्शन ब्यूरो ने कोटा में नारकोटिक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर सहीराम मीणा को गणतंत्र दिवस के दिन कथित रूप से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. मीणा ने सुबह झंडारोहण किया और सत्य निष्ठा पर तकरीर की. अब अधिकारी उनकी धन-सम्पति का हिसाब लगा रहे हैं. अधिकारियों की माने तो आंकड़ा दो सौ करोड़ से ऊपर तक पहुंच गया है. ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक अब तक की जाँच में मीणा के पास से ढाई करोड़ नकद, 106 प्लॉट, 25 दुकानें, पेट्रोल पंप, मैरेज होम, जेवरात और कृषि भूमि का रिकॉर्ड मिला है. मीणा के पास मिली धन राशि गिनने के लिए मशीन की मदद लेनी पड़ी. जानकारी मिली है कि उन्होंने बिटकॉइन में भी निवेश किया है. ब्यूरो के अधिकारी क्रिप्टोकरेंसी का पता लगाने के लिए उन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ढूंढ रहे हैं जिसे मीणा इस्तेमाल करते थे. अधिकारियों के अनुसार पकड़े जाने के बाद न तो उनके चेहर पर कोई खौफ था न चेहरे पर कोई शिकन. एंटी करप्शन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रशील ठाकुर ने बीबीसी को बताय...

गुजरात दंगा: नरोदा पाटिया केस के 4 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

साल 2002 में गुजरात में हुए बहुचर्चित नरोदा पाटिया दंगे के मामले में सजा काट रहे चार दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिल गई है. जिन दोषियों को बेल मिली है उनमें उमेश भाई भारवाड, राजकुमार, हर्षद और प्रकाशभाई राठौड़ शामिल हैं. इसके अलावा इन्हें एक और बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने इनकी उस अपील को स्वीकार कर लिया है जिसमें उनके खिलाफ सुनाए गए फैसले पर चर्चा होनी है. बता दें कि बीते साल अप्रैल में गुजरात हाई कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया था, जिसमें इन चारों दोषियों को 10 साल की सजा सुनाई थी. नरोदा पाटिया जनसंहार में कुल 97 लोगों की मौत हुई थी. गुजरात हाई कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए भारतीय जनता पार्टी की नेता रहीं माया कोडनानी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था, जबकि बजरंग दल के बाबू बजरंगी की सजा को बरकरार रखा था. इस मामले की जांच और सुनवाई काफी लंबे समय तक चली थी और लगातार चर्चा का विषय बनी रही थी. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी इस मसले में अपना बयान दर्ज कराया था, शाह ने माया कोडनानी को लेकर बयान दर्ज करवाया था. सितंबर, 2017 में दर्ज कराए गए अमित शाह के ब...

Journalist Ram Chandra Chattrapati Murder Case: गुरमीत राम रहीम पर फैसला आज

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या (chattrapati murder case) के मामले में आज पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट फैसला सुनाएगी. इस मामले में डेरा सच्चा सौदा (Dera sacha sauda) प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) आरोपी हैं. रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही होगी. डेरा सच्चा सौदा, सुनारिया जेल और विशेष अदालत के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वहीं पंजाब और हरियाणा पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. पहले पुलिस गुरमीत सिंह राम रहीम की कोर्ट में पेशी को लेकर परेशान थी. लेकिन बाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही इस मामले में उसे पेश करने का फरमान जारी किया गया. पुलिस को डर था कि अगर गुरमीत सिंह राम रहीम को पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया तो ऐसे में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है. डेरा समर्थक बेकाबू हो सकते हैं. इसी के चलते हरियाणा सरकार ने पंचकूला की स्पेशल सीबी आई कोर्ट में अपील की थी. जिसे कोर्ट ने मान लिया. जज जगदीप सिंह ही सुनाएंगे फैसला 16 वर्ष पुराने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड माम...

अनिल अंबानी को इस कॉन्ट्रेक्ट में लाने का फ़ैसला किसने किया? राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद भवन में निर्मला सीतारमण के भाषण के बाद उनके सामने नए सवालों की झड़ी लगा दी है. राहुल गांधी ने कहा है कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने ढाई घंटे के भाषण में एक बार भी अनिल अंबानी का नाम नहीं लिया और ये नहीं बताया कि आख़िर ये ठेका अनिल अंबानी की कंपनी को कैसे मिला. उन्होंने कहा है, "मैं रक्षा मंत्री सीतारमण और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर पर आरोप नहीं लगा रहे हैं. मैं ये बात साफ़ करना चाह रहा हूं कि आप लोगों ने एक झूठ को छिपाने के अलावा कुछ नहीं किया है. लेकिन मैं साफ बताना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी इस स्कैम में सीधे-सीधे शामिल हैं." राहुल गांधी ने निर्मला सीतारमण से तीन सवाल पूछते हुए कहा, "मैं ये पूछना चाहता हूं कि अनिल अंबानी को इस कॉन्ट्रेक्ट में लाने का फ़ैसला किसने किया. इसके साथ ही आपने ये जवाब नहीं दिया कि विमान के दाम कैसे बढ़े. और अगर पड़ोस इतना ख़तरनाक हो गया है तो आपने विमानों की संख्या को 126 से 36 क्यों कर दी. अगर आपको विमान सही दाम पर मिल रहे थे तो 126 क्यों नहीं खरीदे." सीतारमण ने क...